Skip to main content

ग्रंथ पंचाध्यायी कैसे सामने आया ?

*गुरुणां गुरु श्रीमान् पण्डित गोपालदासजी बरैय्या का पंचाध्यायी के सर्वप्रथम प्रकाशन से सम्बन्ध*
तथा
*यह ग्रन्थराज पठन पाठन में कैसे आया ?*
:
*उक्त दोनों का संक्षिप्त इतिहास*

     गुरुवर! (श्रीमान् पण्डित गोपालदासजी बरैया) जैन समाज में तो आप सर्वमान्य मुकुट थे ही, पर अन्य विद्वत्समाज में भी आपका प्रतिभामय प्रखर पाण्डित्य प्रख्यात था। आपके उद्देश्य बहुत उदार थे ..... 
       ऐसे समय में जब कि उच्चतम कोटि के सिद्धान्त ग्रंथों के पठन-पाठन का मार्ग रुका हुआ था, आपने अपने असीम पौरुष से उन ग्रंथों के मर्मी १५-२० गण्यमान्य विद्वान् भी तैयार कर दिये, इतना ही नहीं; किन्तु न्याय-सिद्धान्त-विज्ञता का प्रवाह बराबर चलता रहे – इसके लिये मोरेना में एक विशाल जैन सिद्धान्त विद्यालय भी स्थापित कर दिया, जिससे कि प्रतिवर्ष सिद्धान्तवेत्ता विद्वान् निकलते रहते हैं।
       *जैनधर्म की वास्तविक उन्नति का मूल कारण यह आपकी (प्रिय) कृति (पंचाध्यायी) जैन समाज के हृदय-मन्दिर पर सदा अंकित रहेगी।*
       *पंचाध्यायी,* एक अपूर्व सिद्धान्त ग्रन्थ होने पर भी बहुत काल से लुप्त-प्राय था, आपने ही अपने शिष्यों को पढ़ाकर इसका प्रसार किया। 
      कभी-कभी इसके आधार पर अनेक तात्त्विक गम्भीर भाषणों से श्रोतृ समाज को भी इस ग्रन्थ के अमृतमय रस से तृप्त किया। 
      (सिद्धान्त एवं संस्कृत ग्रन्थों के मर्मज्ञ विद्वान् आगरा निवासी स्व० श्री पण्डित बल्देवदासजी ने *पंचाध्यायी* का अध्ययन श्रद्धेय श्री गुरुवर पण्डित गोपालदासजी बरैया को कराया था, स्याद्वाद-वारिधि वादिगज-केसरी न्याय-वाचस्पति गोपालदासजी बरैया ने गोम्मटसार, लब्धिसार, क्षपणासार, त्रिलोकसार यदि सिद्धान्त-ग्रंथों के साथ इस *पंचाध्यायी* ग्रंथ को बड़ी लगन और बड़े उल्लास के साथ हमको और हमारे सहपाठी विद्वानों को पढ़ाया। पाठ दो घंटे चलता था। अनेक शंका-समाधान भी होते थे। उस समय बाहर के भी कई महानुभाव पाठ के समय उपस्थित होते थे। उन सब को बहुत आल्हाद एवं आनन्द होता था।
*टीका बनाते समय खोज* – पंचाध्यायी ग्रन्थ की सुबोधिनी टीका सबसे पहले हमने बनाई है। कोल्हापुर यंत्रालय द्वारा प्रकाशित मूल प्रति पर से यह टीका की गई है। मूल प्रति को पढ़ते समय हम शुद्ध कर लेते थे। अजमेर के शास्त्र-भंडार की लिखित मूल प्रति से छूटे हुए पाठों को भी हमने सुधारा था। यात्रा करते समय जैनबिद्री (श्रवणबेलगोला) में श्रीमद्राजमान्य दौर्वलि शास्त्री के प्राचीन ग्रंथ भंडार से प्राप्त लिखित मूल प्रति से भी अपनी प्रति का हमने मिलान किया था। इस भाँति इस मूल पंचाध्यायी के संशोधन में हमने यथासाध्य प्रयत्न किया है, जिसमें कठिनाई का अनुभव भी किया। फिर भी दो-तीन स्थलों पर छंदभंग तथा चरणभंग अभी रह गये हैं, जो बिना आधार के संशोधित नहीं करके ज्यों के त्यों रख दिये गये हैं। –आद्य वक्तव्य, मक्खनलाल शास्त्री)
      पूज्यपाद! आपके प्रसाद से उपलब्ध हुए इस ग्रंथ की आपके आदेशानुसार की हुई यह टीका, आज आपके ही कर-कमलों में टीकाकार द्वारा सादर - सप्रेम - सविनय समर्पित की जाती है। .....

आपका प्रिय शिष्य, 
*मक्खनलाल शास्त्री*

(प्रस्तुति,
डॉ. राकेश जैन शास्त्री, नागपुर)

Comments

Popular posts from this blog

ब्रह्मी लिपि उद्भव और विकास Brahmi Lipi origin and Devolopment

ब्राह्मी लिपि : उद्भव और विकास - श्रीमती डा. मुन्नी पुष्पा जैन, वाराणसी          भाषा के बाद अभिव्यक्ति का सबसे अधिक सशक्त माध्यम ‘लिपि' है। ‘लिपि' किसी भाषा को चिन्हों तथा विभिन्न आकारों में बांधकर दृश्य और पाल्य बना देती है। इसके माध्यम से भाषा का वह रूप हजारों वर्षों तक सुरक्षित रहता है। विश्व में सैकड़ों गाषाए तथा सैकड़ों लिपियों हैं। भाषा का जन्म लिपि से पहले होता है, लिपि का जन्म बाद मे। प्राचीन शिलालेखों से यह स्पष्ट होता है कि प्राचीन भारत में ब्राह्मीलिपि ही प्रमुखतया प्रचलित रही है और यही बाह्मी लिपि अपने देश के समृद्ध प्राचीन ज्ञान-विज्ञान ,संस्कृति,इतिहास आदि को सही रूप में सामने लाने में एक सशक्त माध्यम बनी। सपाट गो मापवं ने/ इस ब्राह्मी लिपि में शताधिक शिलालेख लिखवाकर ज्ञान लिाप और भाषा को सदियों तक जीवित रखने का एक क्रांतिकारी कदम उठाया था।   सत्रहवीं-अठारहवीं शताब्दी में ब्राह्मी लिपि के रहस्य को समझने के लिए पश्चिमी तथा पूर्वी विद्वानों ने जो श्रम किया उसी का प्रतिफल है कि आज हम उन प्राचीन लिपियो को पढ़-समझ पा रहे है...

जैन ग्रंथों का अनुयोग विभाग

जैन धर्म में शास्त्रो की कथन पद्धति को अनुयोग कहते हैं।  जैनागम चार भागों में विभक्त है, जिन्हें चार अनुयोग कहते हैं - प्रथमानुयोग, करणानुयोग, चरणानुयोग और द्रव्यानुयोग।  इन चारों में क्रम से कथाएँ व पुराण, कर्म सिद्धान्त व लोक विभाग, जीव का आचार-विचार और चेतनाचेतन द्रव्यों का स्वरूप व तत्त्वों का निर्देश है।  इसके अतिरिक्त वस्तु का कथन करने में जिन अधिकारों की आवश्यकता होती है उन्हें अनुयोगद्वार कहते हैं। प्रथमानुयोग : इसमें संयोगाधीन कथन की मुख्यता होती है। इसमें ६३ शलाका पुरूषों का चरित्र, उनकी जीवनी तथा महापुरुषों की कथाएं होती हैं इसको पढ़ने से समता आती है |  इस अनुयोग के अंतर्गत पद्म पुराण,आदिपुराण आदि कथा ग्रंथ आते हैं ।पद्मपुराण में वीतरागी भगवान राम की कथा के माध्यम से धर्म की प्रेरणा दी गयी है । आदि पुराण में तीर्थंकर आदिनाथ के चरित्र के माध्यम से धर्म सिखलाया गया है । करणानुयोग: इसमें गणितीय तथा सूक्ष्म कथन की मुख्यता होती है। इसकी विषय वस्तु ३ लोक तथा कर्म व्यवस्था है। इसको पढ़ने से संवेग और वैराग्य  प्रकट होता है। आचार्य यति वृषभ द्वारा रचित तिलोयपन...

सम्यक ज्ञान का स्वरूप

*सम्यक ज्ञान का स्वरूप*  मोक्ष मार्ग में सम्यक ज्ञान का बहुत महत्व है । अज्ञान एक बहुत बड़ा दोष है तथा कर्म बंधन का कारण है । अतः अज्ञान को दूर करके सम्यक ज्ञान प्राप्त करने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए । परिभाषा -  जो पदार्थ जैसा है, उसे वैसे को वैसा ही जानना, न कम जानना,न अधिक जानना और न विपरीत जानना - जो ऍसा बोध कराता है,वह सम्यक ज्ञान है । ज्ञान जीव का एक विशेष गुण है जो स्‍व व पर दोनों को जानने में समर्थ है। वह पा̐च प्रकार का है–मति, श्रुत, अवधि, मन:पर्यय व केवलज्ञान। अनादि काल से मोहमिश्रित होने के कारण यह स्‍व व पर में भेद नहीं देख पाता। शरीर आदि पर पदार्थों को ही निजस्‍वरूप मानता है, इसी से मिथ्‍याज्ञान या अज्ञान नाम पाता है। जब सम्‍यक्‍त्व के प्रभाव से परपदार्थों से भिन्न निज स्‍वरूप को जानने लगता है तब भेदज्ञान नाम पाता है। वही सम्‍यग्‍ज्ञान है। ज्ञान वास्‍तव में सम्‍यक् मिथ्‍या नहीं होता, परन्‍तु सम्‍यक्‍त्‍व या मिथ्‍यात्‍व के सहकारीपने से सम्‍यक् मिथ्‍या नाम पाता है। सम्‍यग्‍ज्ञान ही श्रेयोमार्ग की सिद्धि करने में समर्थ होने के कारण जीव को इष्ट है। जीव का अपना प्रतिभ...