Skip to main content

Posts

समयपाहुड / समयप्राभृत अथवा समयसार

                                             समयप्राभृत अथवा समयसार    ‘ वोच्‍छामि समयपाहुडमिणमो सुयकेवलीभणियं’ इस प्रतिज्ञावाक्‍य से मालूम होता है कि इस ग्रंथ का नाम कुंदकुंदस्‍वामी को समयपाहुड (समयप्राभृत) अभीष्‍ट था, परंतु पीछे चलकर ‘प्रवचनसा’ और ‘नियमसार’ इन सारांत नामों के साथ ’समयसार’ नाम से प्रचलित हो गया । ‘समयते एकत्‍वेन युगपज्‍जानाति गच्‍छति च’ अर्थात् जो पदार्थों को एक साथ जाने अथवा गुणपर्यायरूप परिणमन करे वह समय है इस निरूक्ति के अनुसार समय शष्‍द का अर्थ जीव होता है और ‘प्रकर्षेण आसमन्‍तात् भृतं इति प्राभृतम’ जो उत्‍कृष्‍टता के साथ सब ओर से भरा हो --- जिसमें पूर्वापर विरोधरहित सांगोपांग वर्णन हो उसे प्राभृत कहते हैं इस निरूक्ति के अनुसार प्राभृत का अर्थ शास्‍त्र होता है । ‘समयस्‍य प्राभृतम्’ इस समास के अनुसार समयप्राभृत का अर्थ जीव –आत्‍मा का शास्‍त्र होता है । ग्रंथ का चालू नाम समयसार है अत: इसका अर्थ त्रैकालिक शुद्ध स्‍वभाव अथवा सिद्धपर्याय है । ...