Skip to main content

माँसभक्षियों के कुछ और कुतर्क और उनका समाधान


माँसभक्षियों के कुछ और कुतर्क और उनका समाधान :

1. माँसाहार का सम्बंध भौगोलिकता से है। ठंडे प्रदेशों, समुद्री प्रदेशों, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में साग-सब्ज़ी नहीं उगतीं, इसलिए माँस खाया जाता है ।

समाधान : अगर ठंडे, समुद्री और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में साग-सब्ज़ी नहीं उगती, तो जिन क्षेत्रों में भरपूर उगती है, वहाँ के लोग पूर्ण शाकाहारी बन जावें। उसमें क्या बाधा है? पाप तो जितना कम हो, उतना बेहतर। हिंसा जितनी घटे, उतना अच्छा। लेकिन मज़े की बात ये है कि अगर पूरी दुनिया में माँसभक्षण के पैटर्न का अवलोकन करें तो पाएँगे कि गर्म क्षेत्रों, मैदानी इलाक़ों, बाढ़ से प्राय: मुक्त रहने वाले प्रांतों के लोग भी जमकर माँस खा रहे हैं। उन्हें कौन-सी भौगोलिक बाधा है? पहाड़ पर माँस खाने वालों का हवाला देकर मैदानी इलाक़ों में माँसभक्षण को न्यायोचित ठहराना ठीक वैसा ही है, जैसे युद्ध में हो रही हिंसा का हवाला देकर नागरिक-क्षेत्रों में भी हिंसा करना। कि युद्ध के मैदान में गोलियाँ बरसती हैं तो मेट्रो स्टेशनों पर भी बरसाई जाएँ! इसमें क्या तुक है?

2. माँसाहार का सम्बंध व्यक्ति की क्रयशक्ति से है। अतीत में ग़रीब लोगों के पास स्वयं की उपजाऊ भूमियाँ नहीं थीं, उन्हें मजबूरन माँस खाने को विवश होना पड़ा।

समाधान : इसका उत्तर भी वही : जो समृद्ध और सम्पन्न परिवार से हैं, वे ही पूर्ण शाकाहारी बन जावें। क्या समृद्ध और सम्पन्न परिवारों के लोग माँस नहीं खाते, ग़रीब लोग ही खाते हैं? वास्तव में आज तो साधन-सम्पन्न लोग वंचितों से अधिक माँस खा रहे हैं। दूसरे, शाकाहारी होने के लिए स्वयं की भूमि होना या स्वयं खेतिहर किसान होना आवश्यक नहीं है, जैसे माँसाहारी होने के लिए क़त्लख़ानों का संचालक होना या किसी एनिमल फ़ॉर्म का मालिक होना ज़रूरी नहीं है। अतीत में वैसा था, आज नहीं है। अतीत की बाध्यताएँ वर्तमान पर लागू नहीं की जा सकतीं। तीसरे, आज जिसकी क्रयशक्ति माँस ख़रीदकर खाने की है, वह उससे काफ़ी कम क़ीमत में शाकाहारी भोजन भी कर सकता है। भौगोलिक स्थिति की ही तरह व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का भी माँसाहार से कोई सीधा और अनिवार्य सम्बंध नहीं है। वैसे तो ग़रीबी और अपराध का भी एक सम्बंध है, जेलों में निर्धन वर्ग के लोग भरे पड़े हैं। क्या इस तर्क का हवाला देकर समृद्ध लोगों को भी अपराध में लिप्त हो जाना चाहिए या अपराध को मान्यता देने लग जाना चाहिए?

3. आहार शृंखला जातिवाद के कारण निर्मित होती है, दलित क्यों माँसाहारी हुए इसकी विवेचना करना ज़रूरी है।

समाधान : माँसभक्षण के विरोध का कोई सम्बंध भारतीय परिप्रेक्ष्यों से नहीं है, यह एक वैश्विक चिंता है। जातिवाद भारत में है, दुनिया में नहीं है। फिर भी पूरी दुनिया के लोग माँस खा रहे हैं। गर्म इलाक़ों के लोग भी खा रहे हैं, मध्यवर्गीय और अमीर भी खा रहे हैं, और भारत के परिप्रेक्ष्य में सवर्ण भी खा रहे हैं। वास्तव में माँसभक्षण के विरोध को डिसक्रेडिट करने की सबसे बड़ी साज़िश है, उसे सवर्णवाद से जोड़कर सवर्ण बनाम दलित की डायलेक्टिक में फ़िट कर देना। वर्ल्ड एनिमल फ़ाउंडेशन का डाटा कहता है कि आज पूरी दुनिया में 8.8 करोड़ लोग वीगन हैं। क्या ये सब सवर्ण भारतीय हैं, जैनी हैं, बनिये हैं? अमेरिका में एक करोड़ लोग शाकाहारी और दस लाख लोग वीगन हैं, यूके में तो बीस लाख लोग वीगन हैं। इनका सवर्ण-दलित वैचारिकी से क्या लेना-देना? दुनिया के तमाम वीगन लोगों में तीन-चौथाई स्त्रियाँ हैं। ज़ाहिर है, स्त्रियाँ जीवन को जन्म देती हैं और उसे पाल-पोसकर बड़ा करती हैं, उनकी चेतना में तो यह धँसा हुआ होना चाहिए कि मैं जीवहत्या न करूँ। वास्तव में स्त्री होकर भी माँसभक्षण करना या माँसभक्षण की वकालत करना तो घोर नीचता ही कहलावेगी।

4. वैसे, ब्राह्मण भी तो माँस खाते हैं?

समाधान : क्या ही वैचारिक दरिद्रता है कि ब्राह्मणवाद से लड़ाई है और ब्राह्मणों के कृत्य का हवाला देकर एक अपराध को उचित ठहराया जा रहा है? तर्क तो यह कहता है कि अगर ब्राह्मण और सवर्ण भी माँस खा रहे हैं और हमारी लड़ाई ब्राह्मणवाद-सवर्णवाद से है, तब तो हमारे लिए यह वस्तु त्याज्य हो जानी चाहिए। नहीं?

याद रखें : माँसभक्षण का सीधा सम्बंध क्रूरता से है। उदासीनता से- कि मुझे क्या फ़र्क़ पड़ता है कोई मरता हो मरे। निरे सुखवाद से- कि मेरे दस मिनट का जिह्वासुख किसी की जान से अधिक मूल्यवान है। माँसभक्षण का सीधा सम्बंध हिंसा से है, जब भी आप माँस खाने का निर्णय करते हैं, दुनिया के किसी कोने में एक डरे-सहमे, निर्दोष और कातर प्राणी की हत्या की जाती है। संसार का कोई तर्क या कुतर्क उस निष्पाप की हत्या को जायज़ नहीं ठहरा सकता है।

जो लोग भौगोलिक, सांस्कृतिक, आर्थिक परिस्थितियों के अधीन नहीं हैं, वे तो तुरंत ही इस पाप को त्याग दें। और जो अधीन हैं, वे देखें और कोशिश करें कि क्या वे इसे न्यूनतम बना सकते हैं? क्या ऐसी स्थिति उनके जीवन में है कि अगर वे माँस नहीं खाएँगे तो जीवित ही न रहेंगे? अगर वैसा है, तब अपने नैतिक-निर्णय का निर्धारण स्वयं कर लें। किंतु अगर वे माँस के बिना भी जीवित रह सकते हैं तो किसी मासूम प्राणी को भी जीवित रहने दें।

और हाँ, सावन के महीने में ही चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार पर क़ानूनन बंदिश हो- ऐसी बात नहीं है। चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार बारहों महीने और चौबीसों घंटे प्रतिबंधित हैं। इसी तरह माँसभक्षण भी बारहों महीने और चौबीसों घंटे का पाप है। सावन का महीना ख़त्म होने पर पाप करने की छूट नहीं मिल जाती। ईश्वर अगर आपके हृदय में विराजित है तो सावन या नवरात्र के समाप्त होने पर वह आपके अपराध से आँख नहीं फेर लेगा। अगर सच में ही धर्मालु या विवेकी हो तो पूरे वर्ष ही अपराध से विमुख होने का प्रण ले लो!

Comments

Popular posts from this blog

ब्रह्मी लिपि उद्भव और विकास Brahmi Lipi origin and Devolopment

ब्राह्मी लिपि : उद्भव और विकास - श्रीमती डा. मुन्नी पुष्पा जैन, वाराणसी          भाषा के बाद अभिव्यक्ति का सबसे अधिक सशक्त माध्यम ‘लिपि' है। ‘लिपि' किसी भाषा को चिन्हों तथा विभिन्न आकारों में बांधकर दृश्य और पाल्य बना देती है। इसके माध्यम से भाषा का वह रूप हजारों वर्षों तक सुरक्षित रहता है। विश्व में सैकड़ों गाषाए तथा सैकड़ों लिपियों हैं। भाषा का जन्म लिपि से पहले होता है, लिपि का जन्म बाद मे। प्राचीन शिलालेखों से यह स्पष्ट होता है कि प्राचीन भारत में ब्राह्मीलिपि ही प्रमुखतया प्रचलित रही है और यही बाह्मी लिपि अपने देश के समृद्ध प्राचीन ज्ञान-विज्ञान ,संस्कृति,इतिहास आदि को सही रूप में सामने लाने में एक सशक्त माध्यम बनी। सपाट गो मापवं ने/ इस ब्राह्मी लिपि में शताधिक शिलालेख लिखवाकर ज्ञान लिाप और भाषा को सदियों तक जीवित रखने का एक क्रांतिकारी कदम उठाया था।   सत्रहवीं-अठारहवीं शताब्दी में ब्राह्मी लिपि के रहस्य को समझने के लिए पश्चिमी तथा पूर्वी विद्वानों ने जो श्रम किया उसी का प्रतिफल है कि आज हम उन प्राचीन लिपियो को पढ़-समझ पा रहे है...

जैन ग्रंथों का अनुयोग विभाग

जैन धर्म में शास्त्रो की कथन पद्धति को अनुयोग कहते हैं।  जैनागम चार भागों में विभक्त है, जिन्हें चार अनुयोग कहते हैं - प्रथमानुयोग, करणानुयोग, चरणानुयोग और द्रव्यानुयोग।  इन चारों में क्रम से कथाएँ व पुराण, कर्म सिद्धान्त व लोक विभाग, जीव का आचार-विचार और चेतनाचेतन द्रव्यों का स्वरूप व तत्त्वों का निर्देश है।  इसके अतिरिक्त वस्तु का कथन करने में जिन अधिकारों की आवश्यकता होती है उन्हें अनुयोगद्वार कहते हैं। प्रथमानुयोग : इसमें संयोगाधीन कथन की मुख्यता होती है। इसमें ६३ शलाका पुरूषों का चरित्र, उनकी जीवनी तथा महापुरुषों की कथाएं होती हैं इसको पढ़ने से समता आती है |  इस अनुयोग के अंतर्गत पद्म पुराण,आदिपुराण आदि कथा ग्रंथ आते हैं ।पद्मपुराण में वीतरागी भगवान राम की कथा के माध्यम से धर्म की प्रेरणा दी गयी है । आदि पुराण में तीर्थंकर आदिनाथ के चरित्र के माध्यम से धर्म सिखलाया गया है । करणानुयोग: इसमें गणितीय तथा सूक्ष्म कथन की मुख्यता होती है। इसकी विषय वस्तु ३ लोक तथा कर्म व्यवस्था है। इसको पढ़ने से संवेग और वैराग्य  प्रकट होता है। आचार्य यति वृषभ द्वारा रचित तिलोयपन...

TEMPLES, STEPWELLS, FORTS ETC built by KING KUMARPAL

TEMPLES, STEPWELLS, FORTS ETC built by KING KUMARPAL Raja Kumarapal was responsible for building a large number of temples in his capital Anahilapataka (Patan). After accepting Jainism, he spent 14 crores gold coins in 14 years for Sadharmik Bhakti. He constructed 21 Jain libraries, 1444 new Jinalaya/vihars, renovated 1600 temples and organised 'Cha-Ri-Palit Sangh' to various tirths 7 times. In V.S.1226 he arranged Cha-Ri-Palit sangh yatra to Shatrunjay Tirth. According to Jain prabandhas, he built 32 Jain temples as the repentance of his non-vegetarianism in early life. He built temples at several sites, many of which are already Jain sites of pilgrimage: Shatrunjaya, Arbudagiri (Abu), Stambhatirtha (Khambhat), Prabhas etc. Somnath temple of Shashibhushana (1169 AD) at Prabhas patan (Somnath patan, old name Dev Patan) which is mentioned as one of the 5 sacred temples of the town according to Prabhas-kanda was renovated by him. Kumarapal's Somnath inscription mentions it...