Skip to main content

Posts

साहित्य में भवितव्यता

*संस्कृत-साहित्य में भवितव्यता*    यथा यथास्य प्राप्तव्यं प्राप्नोत्येव तथा तथा। भवितव्यं यथा यच्च भवत्येव तथा तथा॥ पुरुष को जो वस्तु जिस प्रकार मिलने वाली होती है, वह उस प्रकार मिल ही जाती है। जिस वस्तु की जैसी होनहार होती है वह वैसी होती ही है। - वेदव्यास (महाभारत, शांतिपर्व, २२६।१०)   न हि सिद्धवाक्यान्युत्क्रम्य गच्छति विधिः सुपरीक्षितानि। भवितव्यता, सिद्धों के सुपरीक्षित वचनों का उल्लंघन नहीं करती । - भास (स्वप्नवासवदत्ता, १1११)   भवितव्यतानुविधायीनि बुद्धीन्द्रियाणि। जैसी होनी होती है, वैसी ही बुद्धि व इन्द्रियां भी हो जाती हैं। - कालिदास (विक्रमोर्वशीय, तृतीय अंक)   भवितव्यानां द्वाराणि भवन्ति सर्वत्र। अवश्यंभावी घटनाओं के लिए सर्वत्र ही द्वार (मार्ग) हो जाते हैं। - कालिदास (अभिज्ञानशाकुंतल, १।१६)   भवितव्यता खलु बलवती। होनहार प्रबल होती है। - कालिदास (अभिज्ञानशाकुंतल, ६।६ से पूर्व)   प्रायः शुभं च विदधात्यशुभं च जन्तोः सर्वकशा भगवती भवितव्यतैव । सबको पीड़ित करने वाली भगवती भवितव्यता ही प्रायः प्राणी के शुभ और अशुभ का विधान करती है। - भवभूति (मा...

जैन मनीषी पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री जी

*पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री*    पं. श्री कैलाशचन्द्रजी का यह कथन कि 'हम तो उन्हीं के अनुवादों को पढ़कर सिद्धान्तग्रन्थों के ज्ञाता बने हैं" तथा पं. जगन्मोहनलालजी के ये शब्द 'उम्र में तो वे हमसे चार माह बड़े हैं परन्तु ज्ञान में तो सैकड़ों वर्ष बड़े हैं' से हमें पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री के जैन सिद्धान्त के मर्मज्ञ व श्रेष्ठ विद्वान् होने का बोध हो जाता है। पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री, पं. जगन्मोहनलाल शास्त्री और पं. कैलाशचन्द्र सिद्धान्ताचार्य -ये तीनों रत्नत्रयी के नाम से विख्यात रहे हैं, इन तीनों में ये प्रधान रत्न थे। ११ अप्रैल सन् १९०१ को उत्तरप्रदेश के सिलावन (झांसी) में एक सामान्य परिवार में आपका जन्म हुआ। श्री दरयावलाल जी सिंघई आपके पिता एवं श्रीमती जानकीबाई माता का नाम था । आप परवार जाति में उद्भूत हुए थे।  *शिक्षा -*  आरम्भिक शिक्षा जन्मभूमि के समीपस्थ खजुरिया ग्राम में प्राप्त की। मौसेरे भाई से तत्त्वार्थसूत्र और बहिन से जिनसहस्रनाम तथा भक्तामर वाचन का अभ्यास किया। आगे की शिक्षा के लिये सर सेठ हुकमचन्द दिगम्बर जैन संस्...

21वी शताब्दी का धर्म होगा : जैन धर्म - श्री मुजफ्फर हुसैन, मुंबई

चित्र : छाला गॉंव के जैन मंदिर में विराजमान स्फटिक मणि की तीर्थंकर ऋषभदेव की प्राचीन प्रतिमा (चैतन्यधाम ,अहमदाबाद के पास) २१ वी शताब्दी का धर्म होगा : जैन धर्म !*_ _*लेखक : श्री मुजफ्फर हुसैन, मुंबई !*_ _*हम यहां कर्मकांड के रूप में नहीं, बल्कि दर्शन के आधार पर यह कहना चाहेंगे कि २१ वीं शताब्दी का धर्म जैन धर्म होगा ! इसकी कल्पना किसी सामान्य आदमी ने नहीं की है बल्कि ज्योर्ज़ बर्नार्ड शा ने कहा है कि यदि मेरा दूसरा जन्म हो तो मैं जैन धर्म में पैदा होना चाहता हूॅं ।*_  _*रेवरेंड तो यहाॅं तक कहता हैं कि दुनिया का पहला मजहब जैन था । और अंतिम मजहब भी जैन होगा । बार्ल्ट यू एस एस के दार्शनिक मोराइस का तो यहां तक कहना है कि यदि जैन धर्म को दुनिया ने अपनाया होता तो यह दुनिया और भी बड़ी खूबसूरत होती ।*_ _*जैन धर्म.... धर्म नहीं जीने का दर्शन है । सरल भाषा में मैं कहूॅं तो यह खुला विश्वविद्यालय है । आपको जीवन का जो पहलू चाहिए वह यहाॅं मिल जाएगा । दर्शन ही नहीं बल्कि संस्कृति, कला, संगीत एवं भाषा का यह अद्भूत संगम है। जैन तीर्थंकरोंने संस्कृत को अपनाकर पाली और प्राकृत, अर्ध-मागधी,...

क्या आप मांसाहारी हैं ?

यदि आप मांस का भोजन करते हैं, तो यह मनुष्यता से बाहर है. क्योंकि आप जिस भी प्राणी का मांस खायेंगे, वह प्राणी भी किसी न किसी की तो संतान होगा ही. क्या हम अपनी संतान को मार कर खा सकते हैं ? यदि नहीं, तो हमें दूसरे की संतान को मार कर खाने का क्या अधिकार है ? क्या मानव अधिकार आयोग सिर्फ मानवों के अधिकार की ही रक्षा के लिए बना है ? क्या पशु पक्षियों के अधिकारों की रक्षा की चिंता उसको नहीं करनी चाहिए. क्या पशु पक्षियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कोई आयोग बनाने की हिम्मत करेगा ? सम्पूर्ण मानवता की ओर से  स्वागत है उन महापुरुषों का, जो पशु पक्षियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग बनायेंगे.

प्राकृत भाषा के ऋद्धि मंत्र

    णमो   जिणाणं  -  ऐसे   ऋधिधारी   मुनिराज   जिन्होने   क्रोध   मान   माया   और   लोभ   को   जीत   लिया   है ,  उन्हें   मेरा   प्रमाण   होवे   ।         णमो     ओहि   जिणाणं    -  ऐसे   ऋधिधारी   मुनिराज   जिन्हे   अवधि   ज्ञान   प्राप्त   है ,  उन्हें   मेरा   प्रमाण   होवे   ।        णमो     परमोहि    जिणाणं   -   ऐसे   ऋधिधारी   मुनिराज   जिन्हे    परमावधि   ज्ञान   प्राप्त   है ,  उन्हें   मेरा   प्रमाण   होवे   ।         णमो     सव्वोहि    जिणाणं   -   ऐसे   ऋधिधारी   मुनिराज   जिन्हे   सर्वावधि   ज्ञान   प्राप्त   है ,  उन्हें ...

शिक्षक का अदभुत ज्ञान : शाकाहारी - मांसाहारी ?

शिक्षक का अदभुत ज्ञान शाकाहारी - मांसाहारी एक बार एक चिंतनशील शिक्षक ने अपने 7th - 8th स्टेंडर्ड के बच्चों से पूछा कि  आप लोग कहीं जा रहे हैं और  सामने से कोई कीड़ा मकोड़ा या कोई साँप, छिपकली या कोई गाय-भैंस या अन्य कोई ऐसा विचित्र जीव दिख गया, जो आपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा हो, तो प्रश्न यह है कि  आप कैसे पहचानेंगे कि  वह जीव *अंडे* देता है *या बच्चे* ?   क्या पहचान है उसकी ? अधिकांश बच्चे मौन रहे  जबकि कुछ बच्चों में बस आंतरिक खुसर-फुसर चलती रही...। मिनट दो मिनट बाद  फिर उस चिंतनशील शिक्षक ने स्वयं ही बताया कि  बहुत आसान है,,  जिनके भी *कान बाहर* दिखाई देते हैं *वे सब बच्चे देते हैं*  और जिन जीवों के *कान बाहर नहीं* दिखाई देते हैं  *वे अंडे* देते हैं.... ।। फिर दूसरा प्रश्न पूछा कि–  ये बताइए आप लोगों के सामने एकदम कोई प्राणी आ गया... तो आप कैसे पहचानेंगे की यह *शाकाहारी है या मांसाहारी ?*   क्योंकि आपने तो उसे पहले भोजन करते देखा ही नहीं,  बच्चों में फिर वही कौतूहल और खुसर फ़ुसर की आवाजें......

श्रमण संस्कृति का वैशिष्ट्य और इसके इतिहास के पुनर्लेखन की आवश्यता

श्रमण संस्कृति का वैशिष्ट्य                  और इसके  इतिहास के पुनर्लेखन की आवश्यता      - प्रो० फूलचन्द जैन प्रेमी,   पूर्व प्रोफेसर एवं अध्यक्ष,जैनदर्शन विभाग, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी।                                        पृष्ठभूमि– श्रमण संस्कृति की प्राचीनता और व्यापकता :     भारतीय संस्कृति की प्रमुख दो धारायें श्रमण और वैदिक परम्परायें प्राचीन काल से ही सुविख्यात हैं। इनमें भारतीय संस्कृति के विकास में श्रमण संस्कृति का बहुमूल्य योगदान है। अत्यन्त प्राचीनकाल से प्रवहमान श्रमण संस्कृति भारत की मूल संस्कृतियों में प्रमुख है। जिन विशेषताओं के कारण यह संस्कृति सदैव से गरिमा मण्डित रही है, उनमें श्रम, संयम, त्याग जैसे आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। ।अहिंसा मूलक संस्कृति का यह सर्वोत्तम आदर्श है। यह संस्कृति सुदूर अतीत में जैनधर्म के आद्य (प्र...